रामदयालु गुमटी के पास मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हो पायी पहचान

Published by : CHANDAN Updated At : 24 Sep 2025 9:20 PM

विज्ञापन

Elderly man's body found, could not be identified

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . शहर के रामदयालु गुमटी के पास बुधवार की दोपहर एक बुजुर्ग का शव मिला. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पहुंची सदर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है. लेकीन देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए शव गृह में सुरक्षित रखवाया है. पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मामला सामने आने के पूर्व रेलवे गुमटी के समीप एक बुजुर्ग का शव देखा गया. जिसकी उम्र देखने से करीब 60-65 वर्ष प्रतीत होती है. मृतक के शरीर पर कुर्ता और लुंगी था. शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं. जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी बीमारी के कारण हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola