खलारी बाजारटांड़ में 70 साल पहले शुरू हुई थी दुर्गा पूजा

Updated at : 25 Sep 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
खलारी बाजारटांड़ में 70 साल पहले शुरू हुई थी दुर्गा पूजा

खलारी बाजारटांड़ शिवमंदिर परिसर में दुर्गा पूजा की शुरुआत 50 के दशक के अंत में हुई थी.

विज्ञापन

खलारी. खलारी बाजारटांड़ शिवमंदिर परिसर में दुर्गा पूजा की शुरुआत 50 के दशक के अंत में हुई थी. उस समय एक चबूतरा पर स्थापित शिवलिंग और एक छोटी सी बजरंगबली की मूर्ति के साथ दुर्गा पूजा की नींव रखी गयी थी. वर्ष 2000 से पहले स्थायी दुर्गा मंडप का निर्माण करवाया गया. वर्ष 2019 में मंदिर का पूर्ण निर्माण हुआ, तो मां दुर्गा एवं बजरंगबली की बड़ी मूर्ति स्थापित की गयी. साथ ही माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिक, माता शीतला एवं नवग्रह की प्रतिमा भी स्थापित की गयी. इस मंदिर का वर्तमान स्वरूप भी लोगों को आकर्षित करता है. बाजारटांड़ में दुर्गा पूजा की शुरुआत अग्रवाल परिवारों व ग्राम वासियों के सहयोग से की गयी थी. इसमें महादेव अग्रवाल, होशियार अग्रवाल, रामदास सिंह, गजानंद शर्मा, जगदीश सिंह, बैजनाथ साहू, शेर सिंह, कारू साहु, मेहरचंद शर्मा, नथुनी गिरि, केडी सिंह, रामेश्वर महाराज, योगेंद्र सिंह, सीताराम सिंह समेत कई अन्य लोगों के भागीदारी रही थी. उस समय सांस्कृतिक कार्यक्रम गांव के ही लोग ड्रामा कर किया करते थे. बाद में दरभंगा से रामलीला की मंडली को बुलवाया जाने लगा. समय के साथ भक्ति जागरण में लक्खा सिंह, छैला बिहारी, विक्की छावड़ा आदि कई बड़े कलाकार यहां प्रोग्राम दे चुके हैं.

एनके एरिया के जीएम करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन

खलारी बाजारटांड़ शिव मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पूजा कमेटी द्वारा तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सचिव अभिषेक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि अष्टमी को कन्या पूजन भव्य रूप से किया जाता है. वहीं नवरात्र में प्रसाद रूपी लगने प्रतिदिन अलग-अलग भोग लगाया जाता है. जिसमें दशमी को महाभोग के रूप में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा. प्रतिमा विसर्जन तीन अक्टूबर को किया जायेगा कहा कि सप्तमी को मां दुर्गा पंडाल का उद्घाटन एनके एरिया का महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता के द्वारा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola