Giridih News :बेको दुर्गा मंदिर में सात दशकों से हो रही है दुर्गा पूजा, लगता है भव्य मेला

Giridih News :बगोदर प्रखंड के बेको गांव स्थित श्री-श्री दुर्गा मंदिर में पिछले सात दशकों से पूजा की जा रही है. यहां के लोग पहले पूजा करने डुमरी और बगोदर जाते थे.
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बगोदर प्रखंड में मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्जना की गयी. पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है. क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गयी है. वातावरण भक्तिमय हो गया है. दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में मां की संध्या आरती के लिए बड़ी संख्या में महिला और युवतियां पहुंच रही हैं. कन्याओं द्वारा संध्या दीपक आरती में पहुंच रही है. पूजा को लेकर बगोदर प्रखंड के नौ पंचायतों में दुर्गा पंडाल और तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं. बगोदर प्रखंड के बेको गांव स्थित श्री-श्री दुर्गा मंदिर में पिछले सात दशकों से पूजा की जा रही है.
पहले गांव के लोग पूजा के लिए जाते थे डुमरी और बगोदर
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पूजा और मेला के लिए बेको गांव के लोग डुमरी और बगोदर जाते थे. इसे लेकर लोगों को परेशानी होती थी. इसे लेकर गांव के लोगों ने बैठक कर बेको में दुर्गा पूजा का आयोजन करने का निर्णय लिया. धीरे-धीरे स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया और पूजा-अर्चना शुरू की गयी. यहां के मंदिर में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा का पाठ और पूजा होती है. साथ ही विजयदशमी को मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. साथ ही भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है मेला में बेको पूर्वी और पश्चिमी पंचायत के अलावा चौधरीबांध और आसपास के गांवों के लोग पहुंचते हैं. दुर्गा पूजा और मेला के आयोजन के लिए पूजा कमेटी कमेटी भी बनायी गयी है. जिसमें अध्यक्ष रमेश पंडित, सचिव संतोष रजक, कोषाध्यक्ष रमेश साव, उपाध्यक्ष जगदीश साव, महामंत्री सूरज साव हैं. इधर, बगोदर के खेतको, औरा, अटका, चौधरीबांध, बगोदर बाजार, बालक, उल्लिबार समेत अन्य गांवों में दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उत्साह है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




