Giridih News :बगोदर में दुर्गा पूजा मेला आज से

Giridih News:बगोदर बाजार समेत आसपास के दुर्गा पंडालों में गुरुवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गयी. विधि विधान के साथ मां का पूजन किया गया.
बगोदर बाजार समेत आसपास के दुर्गा पंडालों में गुरुवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गयी. विधि विधान के साथ मां का पूजन किया गया. पूजा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अटका दुर्गा मंदिर में आकर्षक पंडाल बनाया गया है. मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके अलावा बगोदर बाजार स्थित पूजा समिति द्वारा पहली बार इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला का आयोजन किया गया है. मेले में मीना बाजार और हर तरह का मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे. इधर, पूजा को लेकर बाजार में भी चहल-पहल शुरू हो गयी है. कपड़े व जूते की दुकानों में भीड़ बढ़ गयी है. पूजा को लेकर गुरुवार को साप्ताहिक हाट में लोगों ने बकरे की खरीदारी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










