ePaper

जीविका दीदियों के सीएम के साथ डीएम ने की बैठक, महिला रोजगार योजना की दी विस्तृत जानकारी

Updated at : 05 Sep 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदियों के सीएम के साथ डीएम ने की बैठक, महिला रोजगार योजना की दी विस्तृत जानकारी

जीविका सीएम ने बताया कि अब तक कई महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हुई है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने जीविका समूहों के सीएम के साथ महिला रोजगार योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चल रही योजना की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या, प्रशिक्षण कार्यक्रम और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित महिला रोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन, फॉर्म भरने की प्रक्रिया तथा शिकायत निवारण की जानकारी दी गई. उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर सभी जीविका दीदियों का फॉर्म भरना सुनिश्चित किया जाए. ताकि प्रथम किस्त की राशि उनके खातों में समय पर हस्तांतरित की जा सके. उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाए. जीविका सीएम ने बताया कि अब तक कई महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हुई है. बैठक में महिलाओं के लिए नए रोजगार अवसर जैसे सिलाई-कढ़ाई, मशरूम उत्पादन, डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन और डिजिटल सेवा केंद्र की संभावनाओं पर भी विचार किया गया. इस मौके पर जीविका डीपीएम दीपक कुमार यादव, बीडीओ अभिनव भारती, जीविका एरिया कोऑर्डिनेटर सह प्रभारी बीपीएम मो महबूब आलम, जीविका एसी विष्णु कुमार, जीविका सीसी नीलम कुमार, शोभा भारती, सुभाष कुमार समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदियों के समूहों के सीएम और ग्राम संगठन के लेखापाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola