बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए धरना 26 को

कोशी नव निर्माण मंच 26 सितम्बर को दिन में 11 बजे से डिग्री कॉलेज चौक के समीप एक दिवसीय धरना देने का आयोजन बनाया है
सुपौल कोशी नव निर्माण मंच 26 सितम्बर को दिन में 11 बजे से डिग्री कॉलेज चौक के समीप एक दिवसीय धरना देने का आयोजन बनाया है. धरना में कोशी तटबंध के भीतर के पानी भरे गांवों को बाढ़ घोषित कराने, जरूरतमंद जमीन कटाव पीड़ितों को बसाने की मांग, गृह क्षति सहित सहित अन्य क्षतिपूर्ति दिलाने, तटबंध पर बसे लोगों, तटबंध के भीतर के पुनर्वास से वंचित लोगों का सर्वे कराकर पुनर्वासित कराने, कोशी पीड़ित विकास पुनर्जीवित करने, लगान मुक्ति, कोशी के वैकल्पिक समाधान की मांग उठेगी. इस संबंध में डीएम को मांग पत्र दिया जाएगा. यह जानकारी संगठन के संस्थापक महेंद्र यादव ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










