Dhanbad News: सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 11 Apr 2026 1:22 AM

विज्ञापन

<P>धनबाद, जिले में 12 अप्रैल को होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक और

विज्ञापन

धनबाद, जिले में 12 अप्रैल को होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक और सख्त तैयारियां की हैं. इसे लेकर शुक्रवार को टाउन हॉल में उपायुक्त आदित्य रंजन व वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये.

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन ने परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने के लिए सभी केंद्रों और स्ट्रांग रूम के आसपास मीडिया, पत्रकारों और छायाकारों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. प्रवेश व निकासी के लिए सिंगल गेट सिस्टम लागू किया गया है ताकि आवागमन नियंत्रित और सुरक्षित रहेगा. इसके लिए सभी परीक्षार्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच, पहचान सत्यापन और बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी. किसी भी अभ्यर्थी, परीक्षक या परीक्षा कार्य में लगे कर्मी को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पेजर, चिप या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की सख्त मनाही होगी. केवल लेखन सामग्री के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी. वहीं, केवल स्टैटिक दंडाधिकारी, एग्जाम ऑब्जर्वर और सेंटर सुपरिटेंडेंट को सीमित रूप से मोबाइल रखने की अनुमति दी गई है, जिसका उपयोग केवल आधिकारिक संपर्क के लिए होगा.

77 केंद्रों पर तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

उपायुक्त ने बताया कि जिले के 77 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिन्हें सात जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन में फ्लाइंग स्क्वायड और जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक (सामान्य ज्ञान), दूसरी शिफ्ट 11:30 से 1:30 बजे तक (जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा) और तीसरी शिफ्ट 3:30 से 5:30 बजे तक (भाषा ज्ञान). अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह सात बजे निर्धारित किया गया है और परीक्षा अवधि में किसी को भी केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी.

लगातार करें गश्त, संदिग्ध पर रखें नजर

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा से पहले, दौरान और बाद में लगातार गश्त करें व केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी, बाहरी व्यक्तियों का जमावड़ा या नकल से जुड़ी गतिविधियों को सख्ती से रोकें. कोचिंग संस्थानों और दलालों की संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने तक दंडाधिकारी केंद्र पर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सिटिंग अरेंजमेंट, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिका सीलिंग, सीसीटीवी निगरानी और ओएमआर शीट से संबंधित सभी आयोगीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

ये थे मौजूद

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रेजरी ऑफिसर पंकज कुमार, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola