Dhanbad News: प्रसव व जारी जन्म प्रमाण पत्रों का मासिक ब्यौरा अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें अधिकारी : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: प्रसव व जारी जन्म प्रमाण पत्रों का मासिक ब्यौरा अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें अधिकारी : डीसी

समाहरणालय में सांख्यिकी, पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. सांख्यिकी विभाग की समीक्षा करते हुए डीसी ने अस्पतालों में होने वाले प्रसव और जारी जन्म प्रमाणपत्रों

विज्ञापन

समाहरणालय में सांख्यिकी, पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. सांख्यिकी विभाग की समीक्षा करते हुए डीसी ने अस्पतालों में होने वाले प्रसव और जारी जन्म प्रमाणपत्रों का मासिक ब्यौरा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी के कारणों पर चर्चा के दौरान रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नगर निगम, धनबाद प्रसून कौशिक ने बताया कि घरों में प्रसव या गलत जानकारी देने पर गहन जांच-पड़ताल व फील्ड विजिट करनी पड़ती है, जिससे कुछ मामलों में देरी होती है. अब तक वर्ष 2025 में सिर्फ 0.8% (23) आवेदन लंबित है. खेल विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने तोपचांची व गोविंदपुर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य, सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के रजिस्ट्रेशन, कला व सांस्कृतिक भवनों के निर्माण की आवश्यकता, बाघमारा में शहीद मनिंद्र नाथ मंडल पार्क की योजना व झारखंड टूरिस्ट ट्रेड पोर्टल की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने 8 लेन सड़क पर हाफ मैराथन और साइक्लिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola