डॉ गोपाल प्रसाद चौधरी बने भौतिकी के पीजी विभागाध्यक्ष

Updated at : 04 May 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ गोपाल प्रसाद चौधरी बने भौतिकी के पीजी विभागाध्यक्ष

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो श्यामा राय द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष को विश्वविद्यालय के भौतिकी पीजी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है. इसे लेकर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो श्यामा राय द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष को विश्वविद्यालय के भौतिकी पीजी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है. इसे लेकर कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. कुलसचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कुलपति के आदेशानुसार आरडी एंड डीजे कॉलेज के भौतिकी के सहायक प्राध्यापक डॉ गोपाल प्रसाद चौधरी को विश्वविद्यालय के भौतिकी पीजी विभागाध्यक्ष बनाया गया है. जो अगले तीन वर्ष के लिये पीजी विभागाध्यक्ष रहेंगे. बता दें कि इससे पहले डीजे कॉलेज के ही डॉ अभय कुमार विश्वविद्यालय के भौतिकी पीजी विभागाध्यक्ष थे. जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गये हैं. जिसके बाद कुलपति द्वारा डॉ गोपाल प्रसाद चौधरी को विभागाध्यक्ष बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola