सोनबरसा में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात रोहुआ गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/सोनबरसा. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात रोहुआ गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चंदन कुमार(21 वर्ष) रोहुआ गांव के वार्ड नंबर दो निवासी रामनाथ महतो का पुत्र है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बताया गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति उक्त हथियार को घर की छत पर पुआल में छिपाकर रखा था. आर्म्स अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola