Giridih News: भूमि अधिग्रहण की पेंच में फंसा एक किमी सड़क निर्माण

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: भूमि अधिग्रहण की पेंच में फंसा एक किमी सड़क निर्माण

Giridih News: सड़क निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण के पेंच में निर्माण कार्य अटक गया है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मामला गांडेय पुराना यूनियन बैंक मोड़ से प्रतापपुर वाया चरघरा सड़क का है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चार मार्च 2024 को तत्कालीन सीएम चंपाई सोरेन ने इस सड़क निर्माण का ऑनलाइन शिलान्यास किया था. करीब 25 करोड़ की लागत से बनने वाली 10 किमी सड़क चौड़ीकरण सह सौंदर्यीकरण का कार्य शिलान्यास के बाद शुरू हुआ. बाद में पहाड़पुर के पास भूमि अधिग्रहण के सवाल पर मामला फंस गया और करीब एक किमी तक सड़क निर्माण कार्य अधर में लटक गया. ग्रामीणों ने विभाग से सकारात्मक पहल करने की मांग की है.

भूमि अधिग्रहण को ले किया गया है पत्राचार

आरसीडी के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए पत्राचार किया गया है. तहत जल्द ही

भूमि मापी की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola