East Singhbhum News : अबुआ आवासों को 10 दिनों में पूरा करायें पंस : डीडीसी

गोबरघुसी का दौरा कर डीडीसी ने योजनाओं का किया निरीक्षण
पटमदा.
पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत में उपायुक्त के निर्देशानुसार डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने विभिन्न गांवों का दौरा किया. डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा कार्यस्थल व पंचायत भवन का निरीक्षण किया. संथाल टोला में पीएम जनमन आवास योजना, अबुआ आवास योजना और मनरेगा कार्यों की प्रगति देखी. निर्माणाधीन आवासों के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. मिस्त्रियों की संख्या बढ़ाने और 10 दिनों में कार्य पूर्ण करने का आदेश पंचायत सचिव व आवास योजना के प्रखंड समन्वयक को दिया. विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्रों को सिकुई-दिकुई अभियान की जानकारी दी गयी. बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया गया. इस दौरान पौधरोपण भी किया गया. निरीक्षण में बीडीओ, सीडीपीओ, बीएओ सहित जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




