Giridih News :महात्मा गांधी के खरगडीहा आगमन के शताब्दी वर्ष को ले हुई प्रतियोगिता

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :महात्मा गांधी के खरगडीहा आगमन के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाने के उद्देश्य से जनार्दन सिंह हाइस्कूल चतरो में भाषण प्रतियोगिता हुई. इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया.

विज्ञापन

महात्मा गांधी के खरगडीहा आगमन के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाने के उद्देश्य से जनार्दन सिंह हाइस्कूल चतरो में भाषण प्रतियोगिता हुई. इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया. गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन जैसे सिद्धांतों पर विचार रखा गया. प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी प्रथम, आयुषी द्वितीय व राहुल टुडू ने तृतीय स्थान पर रहे. विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया. वहीं, सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो दिया गया. बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गांधीजी के विचारों, उनके सिद्धांतों एवं आदर्शों को विद्यार्थियों तक पहुंचाना था.

छह अक्तूबर के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील

प्रधानाध्यापक अजय राय ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि नेतृत्व क्षमता का भी विकास करती हैं. विद्यालय के सचिव सेवानिवृत्त व्याख्याता प्रफुल्ल सिंह ने बच्चों के जोश की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे छह अक्तूबर को गांधी शताब्दी समारोह में भाग लें और बच्चों को ऐसे आयोजनों के लिए प्रोत्साहित करें. युवा समाजसेवी अनिल चौधरी ने गांधी जी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें. कहा कि ये गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं. कार्यक्रम में संदीप कुमार राय, पंचदेव राय, शैलेंद्र भोक्ता, गोविंद साहू, प्रकाश मुर्मू, मौसम देव, बीरेंद्र सिंह, लालजीत हाजरा, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola