Giridih News :सड़क पर पानी बहाने वालों को सीओ ने दी चेतावनी

Giridih News :दुर्गापूजा को ले सीओ अविनाश रंजन ने बुधवार को गावां में मेला स्थल का निरीक्षण किया. इस क्रम में ग्रामीणों की शिकायत पर वह गावां बाजार व राणा टोला में मुख्य सड़क का निरीक्षण किया.
इन स्थानों में कुछ घरों व होटलों से नाली का गंदा पानी मुख्य सड़क पर गिराये जाने से पूरा रास्ते पर कीचड़ मिला. श्रद्धालुओं का कहना था कि कलश स्थापन के बाद से प्रतिदिन लोग मंदिर में दीप जलाने के लिए आते हैं. लेकिन, सड़क पर गंदा पानी के बहाव से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है. इस दौरान सीओ ने डोर टू डोर जाकर पानी बहाने वाले को सख्त चेतावनी दी. कहा कि नाली के पानी के लिए सोख्ता का प्रयोग करें. पूर्व में भी चेतावनी दी जा चुकी है. सड़क पर पानी बहाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि पिहरा व माल्डा से भी शिकायत मिली है. वहां का भी वह निरीक्षण करेंगे. मौके पर मुन्ना सिंह, पवन चौधरी, राजेश तुरी, अमित बरनवाल, सुनील बरनवाल, रंजीत राम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




