सह-शैक्षिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक

Edited by HARIBANSH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए “बच्चों के सह-शैक्षिक विकास” पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

गया जी. जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए “बच्चों के सह-शैक्षिक विकास” पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्राचार्य डॉ अजय कुमार शुक्ला व वरीय व्याख्याता डॉ गणेश प्रसाद साव ने विद्यार्थियों के जीवन में खेल, कला, चित्रकला और सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला. डॉ अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि सह-शैक्षिक गतिविधियां बच्चों के सृजनात्मक और सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं. कार्यशाला का संचालन ऋषिराज (व्याख्याता, सामाजिक विषय) व एकता कनौजिया (व्याख्याता, शारीरिक शिक्षा) ने किया. प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी कर यह अनुभव साझा किया कि पुस्तक ज्ञान के साथ सह-शैक्षिक क्रियाएं भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती हैं. मौके पर डॉ अमित रत्न द्विवेदी, वर्षा कुमारी व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola