स्वच्छता अभियान चलाया गया

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाया गया

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान और प्रखंड परिसर तथा कन्या मध्य विद्यालय सेन्हा में और विभिन्न सार्वजनिक जगहों में श्रमदान कर साफ सफाई किया गया.स्वच्छता अभियान कार्यक्रम से पूर्व सभी को स्वच्छता के लिये शपथ दिलाया गया.जिसके पश्चात रैली निकाल कर स्वच्छता अभियान के लिये आम जन ग्रामीणों को जागरूक किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू ने कहा कि सफाई का कार्य को सभी लोग अपने दैनिक जीवन मे शामिल करें और प्रत्येक दिन सुबह में अपने घर आंगन और आस पड़ोस में साफ सफाई करें तथा इसके लिये अपने अगले बगल के लोगों को भी प्रेरित करें. जिससे गांव घर और अन्य जगह स्वच्छ रहे और ग्रामीणों में साफ सफाई के प्रति स्वच्छता का भावना जगे. कहा कि घर के आस पास जल जमाव होने और गन्दगी रहने से मलेरिया, टाइफाइड, चेचक,हैजा जैसे विभिन्न तरह की बीमारियां फैलती है. मौके पर कार्यपालक अभियंता अनूप हांसदा,समन्वयक परवेज आलम,प्रखंड समवन्यक मानसा रानी,बीपीआरओ सुजीत उरांव, शकुन्तला देवी,पूनम देवी,रानी देवी,हसीबुन खातून, उर्मिला उरांव,सीता देवी समेत अन्य ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

कैरो़ प्रखंड परिसर, राजकीय मध्य विद्यालय और छठ घाट में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ छंदा भाटाचार्य और सीओ कुमारी शिला उरांव ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई. छंदा भाटाचार्य ने कहा कि सफाई को दिनचर्या में शामिल करें और रोजाना एक-दो घंटे अपने आसपास सफाई करें. मौके पर कई अधिकारी, मुखिया और ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola