पंचायत समिति की बैठक में योजनाओं पर हुई चर्चा

प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने योजनाओं की प्रगति पर जोर दिया
बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने की. बैठक की शुरुआत में उन्होंने पिछली बैठक में दिये गये सुझावों की समीक्षा की और प्रखंड में चल रही विभिन्न योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी गांवों में आवास योजना जारी है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण सुनिश्चित किया जाना चाहिए. विशेष रूप से पहाड़िया समुदाय के जनमन आवास योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी के कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों की व्यवस्था में सुधार आवश्यक है, विशेषकर उन स्कूलों में जहां शिक्षकों की कमी है, उसे तुरंत दूर किया जाये. कल्याण विभाग के तहत चल रहे स्कूलों की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी गयी और सुधार हेतु कड़े निर्देश दिये गये. साथ ही पेयजल एवं बिजली विभाग को भी सुधार करने के निर्देश दिये गये. बैठक में जीपीएस गरीब हरिजन, बीइईओ हरि प्रसाद ठाकुर, सहायक अभियंता नीतीश कुमार, किशोर झा, मुजाहिद अनवर, आनंद मरांडी, श्याम हेंब्रम, अकमल अंसारी, अंजलि कुमारी, जमशेद अंसारी और बृजेंद्र मरांडी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




