केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचायें

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचायें
– एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री सहित बड़ी सुख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल आजमनगर आजमनगर थाना मैदान में बुधवार को मंडल अध्यक्ष नंदलाल पाल की अध्यक्षता में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज रही. सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मंच पर मौजूद मंत्री व नेताओं ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का अपील की. एनडीए के विभिन्न घटक दलों के प्रतिनिधि नेताओं ने अपनी बातें रखीं. वक्ताओं ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार की योजना आमलोगों के जीवन में विकास और बदलाव लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं. विशेष रूप से गरीबों के कल्याण, किसानों की उन्नति और नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही गयी. वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन सिर्फ चुनावी बैठक नहीं है बल्कि संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय लोगों को जोड़ने का माध्यम है. मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री राजू सिंह, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामद, तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, बेतिया विधायक विनय बिहारी, पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, मंडल अध्यक्ष नंदलाल पाल, विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार सिन्हा, संयोजक प्रकाश शर्मा, मंडल प्रभारी सागर दास, मंडल महामंत्री मनोज कुमार भगत, मंडल अध्यक्ष जयकांत विश्वास, परिमल विश्वास, राजेश सिंह, राकेश मंडल ने सभा को संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




