ePaper

सीमांचल की बदहाली को दूर करने के लिए विशेष पैकेज दे केंद्र : सांसद

Updated at : 05 Sep 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
सीमांचल की बदहाली को दूर करने के लिए विशेष पैकेज दे केंद्र : सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पप्पू यादव ने रखी मांग

विज्ञापन

पूर्णिया के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पप्पू यादव ने रखी मांग पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीमांचल की बदहाली को दूर करने के लिए विशेष पैकेज की मांग की है. उन्होंने कहा कि आज भी बिहार का यह इलाका विकास की रोशनी से दूर है. हरसाल बाढ़ और सुखाड़ से जूझते इस इलाके को मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष पैकेज की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पीएम जल्द ही पूर्णिया आ रहे हैं. हम चाहते हैं कि पीएम पूर्णिया की मंच से इसकी घोषणा करें ताकि यह इलाका विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके. सांसद श्री यादव शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच के स्थापना की घोषण के साथ-साथ पूर्णिया को उपराजधानी बनाने, कटिहार में एक रेलवे जोन की स्थापना करने, मखाना बोर्ड का गठन करने, सीमांचल में हाईडेम की घोषणा करें ताकि बाढ़ से मुक्ति मिल सके. उन्होंने मुख्यमंत्री से जिले के जानकीनगर, मीरगंज एवं मोहनपुर को प्रखंड बनाने, पूर्णिया में एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी एवं कटिहार में बंद पड़े जूट मिल को शुरू करने की भी मांग की है.

पूर्णिया एयरपोर्ट हमने छीन कर लिया

सांसद श्री यादव ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट हमने छीन कर लिया, किसी ने भीख में नहीं दी. यह हमारा हक था. 20 से अधिक पत्र दिये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्वनी जी ने यहां से वंदे भारत चलाने का आश्वासन दिया. अब पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट की मांग है. हरदा, नेवालाल चौक, गुलाबबाग जीरोमाइल, गेड़ाबाड़ी एवं कुरसेला में ओवरब्रिज की अनुमति मिल गयी है. सांसद ने कहा कि जब तक सीमांचल-कोशी के इलाके में एम्स की स्थापना नहीं होगी, तब तक पप्पू यादव चैन से नहीं बैठेगा.उन्होंने कहा कि जिसके जुबान और बाजू में दम रहता है, विकास वही करता है. अब यहां एम्स भी छीन कर लायेंगे.

पूरे किये गये पांच चुनावी वादे

उन्होंने कहा कि सीमांचल एवं कोशी के विकास के लिए उनके द्वारा जो पांच वादे किये गये थे, उसे पूरा किया गया है. इनमें एयरपोर्ट, सड़क, रेलवे कनेक्टविटी, अस्पताल एवं एम्बुलेंस सेवा शामिल है. उन्होंने कहा कि 20 वर्ष से वे पूर्णिया में नहीं थे, तब ये सारे कार्य क्यों नहीं पूरे हुए. उनके ही प्रयास से जनहित और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गयी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola