ePaper

आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाएं: डीएम

Updated at : 26 Feb 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाएं: डीएम

आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाएं: डीएम

विज्ञापन

– जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील कटिहार जिले में होली त्योहार को आपसी भाईचारा, गंगा जमुना तहजीब में शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. गुरुवार को आयोजित इस शांति समिति की बैठक में नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खां, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह के साथ अन्य प्रखंडों के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक के अलावा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिलान्तर्गत हर पर्व, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अच्छे से मनाये जाने की परम्परा रही है. उसके मद्देनजर इस होली के त्योहार को जिले में शांतिपूर्ण वतावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है उम्मीद है कि इस होली के त्योहार को भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करायेंगे. उन्होंने कहा कि त्योहार के अवसर पर विवाद असमंजस के कारण ही उत्पन्न होती है. इसलिए उसे समाप्त किया जाना आवश्यक है. इसलिए थाना में आयोजित होने वाली शांति समिति की बैठक में अधिक से अधिक युवा वर्ग को शामिल करना चाहिए. डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद उत्पन्न न हो. इसके लिए पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त की जा रही है. उन्होंने सभी संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने प्रतिनियुक्ति वाले स्थान पर स-समय पर उपस्थित रहने का निदेश दिया. साथ ही कहा कि कटिहार जिलांतर्गत पूर्व में सभी त्योहार शांति पूर्वक मनाया गया है. आगामी होने वाले त्योहार भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनायी जायेगी. डीजे बजाने पर जब्ती के साथ होगी कार्रवाई: एसपी शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सभी प्रखंडों के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार एवं राज्य मुख्यालय के अलावा जिला मुख्यालय स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. साथ ही किसी भी त्योहार पर विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. इसके मद्देनजर डीजे को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है. किसी भी समुदाय विशेष स्थान पर रंग अबीर न छिड़का जाय. इसके लिए वहां पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त की जायेगी. क्योंकि त्योहार के अवसर पर डीजे में अश्लील गाने के बजाने के कारण ही अक्सर विवाद उत्पन्न हो जाती है. उन्होंने जनप्रतिनिधि से अपने अपने क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों में डीज के उपयोग नहीं करने संबंध लोगों एवं युवा वर्ग को जागरूक करने का अनुरोध किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि हम सभी डीजे पर शत-प्रतिशत कंट्रोल कर लेते हैं तो लगभग विवाद उत्पन्न होने से रोका जा सकता है. एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों में डीजे के उपयोग पर शत-प्रतिशत रोक लगाने एवं उपयोग किए जा रहे डीजे को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दिये कई सुझाव शांति समिति की बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आये हुए जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने इस होली त्योहार को आपसी भाईचारा, गंगा जमुना तहजीब में शांतिपूर्ण वातावरण में मनान के संबंध में अपने-अपने विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए. इस अवसर पर महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं उप महापौर मंजूर खां के द्वारा होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में शत-प्रतिशत सहयोग करने का आश्वासन दिया गया. वहीं उप महापौर श्री मंजूर खां ने अवगत कराया कि अभी मुस्लिम विशेष वर्ग का पवित्र माह रमजान चल रहा है. जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और संध्या में इफ्तार करते हैं. साथ ही रात्रि में तराबी की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाते है. उस दौरान रोजेदारव नमाजियों को रंग अबीर गुलाल न देने का अनुरोध आमजनों से किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola