ePaper

Giridih News :आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की स्वच्छता जरूरी : उपायुक्त

Updated at : 25 Sep 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की स्वच्छता जरूरी : उपायुक्त

Giridih News :स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 को लेकर डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई की और एक पेड़ मां अभियान के तहत पौधरोपण किया. डीसी ने लोगों से आस-पड़ोस को साफ रखने की अपील की.

विज्ञापन

डीसी समेत एसडीओ, उप नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल 1/2 समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. डीसी श्री यादव ने महात्मा गांधी के स्वच्छता ही ईश्वरीयता को आत्मसात करने का संदेश दिया. कहा कि जब आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की स्वच्छता होती है, तो यह व्यक्ति ईश्वरीयता के करीब पहुंचता है.

दो अक्तूबर तक चलेगा अभियान :

कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा. कहा कि स्वच्छता पखवारा में हम सब को श्रमदान करना है. डीसी ने समस्त जिलेवासियों से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. कहा कि इसकी शुरुआत आप अपने कार्यालय से अपने घरों व आसपास को साफ करें. सभी लोग श्रमदान करें और अपने आसपास की जगहों को साफ-सुथरा बनायें. जनप्रतिनिधियों, अधिकारी व कर्मचारियों को भी इस अभियान को सफल बनाने की बात कही. अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया. मौके पर कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola