Bokaro News : आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : शताब्दी वर्ष को लेकर विभिन्न बस्तियों में किया गया आयोजन, शस्त्र का हुआ पूजन.

विज्ञापन

बोकारो, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष को लेकर गुरुवार को विभिन्न बस्तियों में विजयादशमी उत्सव मनाया गया. बोकारो महानगर के गुरु गोविंद सिंह नगर (सेक्टर 01, 02 व 03) के सेक्टर 03 ए बस्ती, दयानंद नगर (सेक्टर 04, 05 व 06) के सेक्टर 06 सी बस्ती, महर्षि अरविंद नगर (बालीडीह), सिदो-कान्हू नगर (चास) के डाबरटूपरा बस्ती में आयोजन हुआ. दयानंद नगर में विभिन्न प्रकार के शस्त्र का पूजन महानगर सह संघचालक सरयु प्रसाद गोस्वामी व नगर संघचालक परमेश्वर लाल वर्णवाल द्वारा किया गया. सुभाषित, अमृत वचन के बाद श्री गोस्वामी का बौद्धिक हुआ. कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक आदित्य कुमार, प्रार्थनावाचक आदर्श कुमार, सेक्टर छह सी बस्ती पालक रंजीत पांडेय, महानगर सह व्यवस्था प्रमुख मोहनन नायर, प्रशांत कुमार, पानू कुंभकार, दीनदयाल शर्मा, त्रिलोचन दत्ता, परिणव कुमार, मिथिलेश कुमार व अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे. इधर, गुरु गोविंद सिंह नगर सेक्टर 03 ए बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में नगर संघचालक कालीपद, बौद्धिककर्ता संदीप तिवारी, मुख्य शिक्षक मिथिलेश कुमार, प्रार्थनावाचक शत्रुन्जय कुमार, नगर पालक आलोक कुमार सिंह, सेक्टर 3ए बस्ती पालक विशाल कुमार सिंह, सुधीर कुमार, मुखराम सिंह आदि अनेक स्वयंसेवक मौजूद थे. सिदो-कान्हू नगर (चास) के डाबरटूपरा बस्ती के निर्धारित कार्यक्रम में बौद्धिककर्ता साधुशरण, मुख्य शिक्षक आयुष कुमार, प्रार्थनावाचक राहुल कुमार, नगर पालक सुधीर कुमार, बस्ती पालक महाराज सिंह चौधरी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola