ePaper

Bokaro News : जिला अनुकंपा समिति की बैठक में नौ मामलों की हुई सुनवाई

Updated at : 26 Sep 2025 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जिला अनुकंपा समिति की बैठक में नौ मामलों की हुई सुनवाई

Bokaro News : अनुकंपा समिति ने छह की नियुक्ति के लिए की अनुशंसा, उपायुक्त ने उप समाहर्ता को जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई. नौ मामलों पर सुनवाई की गई. डीसी ने आवेदक की ओर से किये गये आवेदन, अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, जाति-आय-आवासीय-चरित्र प्रमाण पत्र व परिवार के सदस्यों की जानकारी, एनओसी व संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों की जानकारी ली. जिला अनुकंपा समिति के समक्ष शिक्षा विभाग का दो, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का एक, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल से एक, श्रम प्रशिक्षण विभाग से एक, सड़क कार्य विभाग से एक एवं अंचल कार्यालय नावाडीह का एक व गृहकारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित दो मामला रखा गया.

इसी क्रम में सभी आहर्ता पूर्ण करने व जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कर छह मामलों पर सुनवाई करते हुए आवेदकों की अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए समिति ने अनुशंसा की. उपायुक्त ने इस बाबत स्थापना उप समाहर्ता को जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इनके मामलों पर हुई सुनवाई

छह मामलों में शिक्षा विभाग से अनुराग उपाध्याय – मिथिलेश कुमार दास, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से ज्ञानी जैल सिंह, गृह कारा एवं आपदा विभाग से राजेश कुमार मुर्मू, झारखंड शस्त्र पुलिस चार से अमन होरो व अंचल कार्यालय नावाडीह से गुलाबी देवी का मामला शामिल था.

ये थे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, स्थापना उप समाहर्ता प्रेमचंद सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, कार्यपालक अभियंता आरसीडी विशेष प्रमंडल राजू मरांडी, कार्यपालक अभियंता पेयजल व स्वच्छता चास राम प्रवेश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी एनएस कुजूर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola