Bokaro News : कर्मियों को जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कर्मियों को जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की दी गयी जानकारी

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में सोमवार को एक नए सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मानव संसाधन

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में सोमवार को एक नए सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बीएसएल से मार्च 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 43 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी दी गयी. वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया.

योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया

डॉ जया लक्ष्मी, मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) और योग विशेषज्ञ कृष्ण बंधु मिश्रा ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया. उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम ने वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी. बंधन बैंक के अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने धन निवेश पर सुझाव दिया. नगर प्रशासन विभाग से जितेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में बताया. फिजा परवीन, ओसीटी (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना के धन्यवाद ज्ञापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola