Bokaro News : गवाई नहर का एक हिस्सा टूटा, विभाग ने करायी मरम्मत

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : पिंड्राजोरा. चास प्रखंड अंतर्गत बाबूडीह पंचायत के माचानटांड़ के समीप गवाई बराज परियोजना की बांयी नहर का एक हिस्सा कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के

विज्ञापन

Bokaro News : पिंड्राजोरा. चास प्रखंड अंतर्गत बाबूडीह पंचायत के माचानटांड़ के समीप गवाई बराज परियोजना की बांयी नहर का एक हिस्सा कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को टूट गयी, जिससे किसानों की खेतों में पानी भर गया. इस कटाव से प्रभावित किसान लियाकत अंसारी, परवेज अंसारी, सहरूद्दीन, मनीरूद्दीन, सैरून बीबी ने कहा कि हमारी खेतों में नगर का पानी घुस जाने से काफी हद तक खेतों में लगी फसल बर्बाद हो जायेगी. सूचना पर पहुंचे जेएलकेएम के केन्द्रीय महासचिव सह नेता अर्जुन रजवार ने टूटी हुई नहर का जायजा लिया. वहीं जैसे ही नहर टूटने की खबर विभाग को मिली, विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मंगवा कर नहर की मरम्मत करा दी. विभाग के जेई ने बताया की बारिश के कारण नहर एक जगह क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसकी मरम्मत करायी जा रही है. जेसीबी से मिट्टी डाल दी गयी है. जल्द ही ढलाई भी करा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola