Bokaro News : शांतिपूर्ण व उल्लास के साथ मनायें दुर्गा पूजा : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : न्याय सदन सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने सभी विसर्जन घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है, ताकि भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा दोनों बनी रहे.

विज्ञापन

बोकारो, न्याय सदन सभागार में गुरुवार को डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. डीसी ने कहा कि दुर्गापूजा व दशहरा (रावण दहन) को श्रद्धा, पवित्रता व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाना सबकी जिम्मेदारी है. शांतिपूर्ण व उल्लास के साथ पूजा मनायें.डीसी ने कहा कि व्रतियों की आस्था व निष्ठा का ध्यान रखना पूजा समितियों व श्रद्धालुओं के लिए जरूरी है. सड़कों पर बह रहे गंदे पानी व जल जमाव की समस्या को दूर करे. बीडीओ-सीओ–थाना प्रभारियों को ऐसे स्थलों को चिन्हित कर समिति सदस्यों के सहयोग से तत्कालिक व्यवस्था करे. सभी शांति समिति सदस्यों को पहचान पत्र उपलब्ध कराये. पूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर समिति सदस्यों को प्रशासन की ओर से आभार पत्र दिया जायेगा. पंडाल परिसर व आसपास क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूजा समिति व्यवस्था करे.

डीसी ने कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन सूर्य अस्त होने के पहले ही किया जाये. विसर्जन का रूट पारंपरिक रहेगा. कोई बदलाव नहीं होगा. प्रशासन ने सभी विसर्जन घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है, ताकि भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा दोनों बनी रहे. ज्यादा गहरे पानी में विसर्जन के लिए कोई नहीं जाये. विसर्जन में पूजा समिति डीजे का इस्तेमाल नहीं करें. भजन कीर्तन, पारंपरिक तरीके से विसर्जन सुनिश्चित करें. डीसी व एसपी ने अपील की कि अफवाह पर ध्यान नहीं दें. संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब स्थानीय प्रशासन, जिला नियंत्रण कक्ष को दे. प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा. सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी को लगातार सोशल मीडिया की निगरानी करे.

पूजा पंडालों में हेल्प डेस्क बनाया जायेगा. सूचना व सहायता केंद्र स्थापित किया जायेगा. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पूजा आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रहेगी. भड़काऊ गीतों या आपत्तिजनक सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पिछले 10 वर्ष तक संबंधित क्षेत्रों में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने व कार्रवाई के लिए अनुशंसा करने को कहा.

पूर्व की घटनाओं से सीख लें, सावधानी व चौकसी बरतें : एसपी

एसपी श्री सिंह ने कहा कि पूर्व की घटनाओं से सीख लें. सावधानी व चौकसी बरतें. क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाये. एसडीओ, एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी, बीडीओ, सीओ को आपस में समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल में दायित्वों के निर्वहन को लेकर दिशा निर्देश दिया. जरूरत के अनुरूप मिनी कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा. बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, चास बीडीओ प्रदीप कुमार, सभी बीडीओ, सभी सीओ, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, डीपीआरओ रवि कुमार, एडीपीआरओ अविनाश कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola