फोरलेन सड़क पर वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

फोरलेन सड़क पर वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
कटिहार कटिहार -मनिहारी फोरलेन सड़क के किसान चौक की समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार राकेश कुमार साह उर्फ मुन्ना साह 45 वर्ष पिता अनुपलाल साह अपने दैनिक कार्य के उपरांत कटिहार से रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से अकेले घर लौट रहे थे. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर राकेश साह को इलाज के लिए भेजा. जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वे लोग कटिहार सदर अस्पताल पहुंचे. तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी. मृतक मनिहारी थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव का निवासी बताया जाता है. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया. मृतक के छोटे भाई ने बताया कि मृतक एक मात्र अपने घर कमाने वाला व्यक्ति था. उसी के जरिए परिवार का भरण पोषण होता था. मृतक के भाई ने बताया कि घटना के बाद से उसके भाई का मोबाइल, रूपया महत्वपूर्ण कागजात गायब है. मृतक राकेश ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी एक पुत्री का विवाह भी कराया था. परिजनों ने सरकार से मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द सरकारी नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की. मनसाही पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




