बीएस कॉलेज में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 2:40 PM

विज्ञापन

फोटो बेस्ट खिलाड़ी को पुरस्कृत करते प्राचार्य लोहरदगा: बीएस कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन पुरस्कार वितरण समारोह के

विज्ञापन

फोटो बेस्ट खिलाड़ी को पुरस्कृत करते प्राचार्य लोहरदगा: बीएस कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ. महाविद्यालय के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने एवं उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएस कॉलेज रेड एवं बीएस कॉलेज ब्लू टीम के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए. रेड टीम की कप्तानी प्रेम कुमार एवं ब्लू टीम की कप्तानी सुमित उरांव ने की. उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी पूर्व में रांची विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीएस कॉलेज रेड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. पहले मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिमांशु रंजन को तथा दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिंस सिंह को प्रदान किया गया. वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संजय उरांव को बेस्ट फील्डर, विपुल कुमार भारती को बेस्ट बॉलर, विपुल राज को बेस्ट बैट्समैन तथा सुमित उरांव को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशी कुमार गुप्ता उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों के रूप में खेल प्रभारी प्रो. आनंद मांझी, प्रो. अजित गुप्ता, प्रो. अर्जुन लकड़ा, डॉ. संजय रविदास, प्रो. सरिता कच्छप, प्रो. सतीश उरांव, प्रो. मुकेश यादव, प्रो. पुष्पा कुमारी, प्रकाश सिंह, सचिन करकेट्टा, पीटीआई सोनू बड़ाईक एवं क्रिकेट प्रशिक्षक अमित कुमार उपस्थित रहे. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शशी कुमार गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का सबसे बड़ा माध्यम है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. साथ ही टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए खेल प्रभारी प्रो. आनंद मांझी, क्रिकेट कोच अमित कुमार एवं सोनू कुमार की सराहना की. खेल प्रभारी प्रो. आनंद मांझी ने कहा कि महाविद्यालय में भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सके. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना देखने को मिली. प्रतियोगिता ने महाविद्यालय के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान किया तथा खेल के प्रति छात्रों का उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola