बीडीओ जनप्रतिनिधि व कर्मी ने सफाई कर कियाो जागरूक

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ जनप्रतिनिधि व कर्मी ने सफाई कर कियाो जागरूक

स्वच्छोत्सव 2025 के तहत राष्ट्रव्यापी विशेष आयोजन एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान का आयोजन गुरुवार को किया गया

विज्ञापन

छातापुर स्वच्छोत्सव 2025 के तहत राष्ट्रव्यापी विशेष आयोजन एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय परिसर के साथ साथ आसपास में भी साफ सफाई कर कचरे का निस्तारण किया गया. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता के नेतृत्व में कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य, स्वच्छता कर्मी एवं विकास मित्रों ने ग्लब्स व मास्क लगाकर अपना श्रमदान किया. वहीं जन जन को स्वच्छता का संदेश दिया. परिसर स्थित बाबा गरीबनाथ शिवालय परिसर से श्रमदान की शुरुआत की गई. साफ सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया. मौके पर मुख्यालय पंचायत के अलावे झखाडगढ, लक्ष्मीपुर खूंटी के स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ कर्मी ड्रैस कोड के साथ साफ सफाई में सहयोग कर रहे थे. इस मौके पर सीओ राकेश कुमार, केशव कुमार गुड्डू, गौरीशंकर भगत, मकसूद मसन, अजय कुमार सिंह, भोगानंद राजा, सतीश कुमार, राहुल कुमार गुड्डू, रूपेश कुमार, मो तमीजउद्दीन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola