ePaper

Giridih News :स्वच्छता ही सेवा अभियान को ले बीडीओ ने की बैठक

Updated at : 25 Sep 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :स्वच्छता ही सेवा अभियान को ले बीडीओ ने की बैठक

Giridih News :स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान को और गति देने के लिए गुरुवार को बीडीओ ललित नारायण तिवारी के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में बैठक हुई. दो अक्तूबर तक चल रहे इस अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गयी.

विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, गांवों में लगे कचरे के ढेर की सफाई, शौचालयों का निरंतर उपयोग सुनिश्चित करना, खुले में शौच की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सलाह देना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने पर जोर दिया गया. बैठक में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के स्लोगन के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया. इसमें सभी जल सहिया दीदियों एवं महिला वार्ड सदस्यों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गयी. बीडीओ ने अभियान के महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा कि लगन और मेहनत से कार्य करने पर ही ग्राम पंचायतों और जिले को स्वच्छ बनाया जा सकता है.

लोगों को दिलायी गयी शपथ

उन्होंने सभी को निरंतर प्रयास करने की सलाह दी तथा स्वच्छता शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के बाद स्वच्छता रैली निकाली गयी. रैली स्वच्छता से जुड़े स्लोगनों के साथ प्रखंड कार्यालय से भगत सिंह चौक तक गयी. इसके बाद प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय के चारों ओर सफाई अभियान चलाया गया. मौके पर अमित वर्मा, प्रखंड के सभी कर्मचारी, संजय बर्णवाल, सभी डीलर, जल सहिया दीदियां व स्थानीय लोग मौजूद थे. अभियान के तहत अब गांव-गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम तेज किए जायेगा, जिससे स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola