ePaper

अविराम कॉलेज को मिला व्हीलचेयर और स्वास्थ्य उपकरण

Updated at : 24 Sep 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
अविराम कॉलेज को मिला व्हीलचेयर और स्वास्थ्य उपकरण

अविराम कॉलेज को मिला व्हीलचेयर और स्वास्थ्य उपकरण

विज्ञापन

कुड़ू. अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती को बुधवार को एक्सिस बैंक लोहरदगा शाखा प्रमुख अमित प्रसाद, सेल्स मैनेजर अश्विनी कुमार और कमल कुमार चौधरी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर और सिक रूम के लिए रक्तचाप व मधुमेह मापक यंत्र प्रदान किये. कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने बताया कि अविराम महाविद्यालय हमेशा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वह्न विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से करता रहा है. उन्होंने कहा कि निजी संस्थानों का इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में आगे आना सराहनीय पहल है. एक्सिस बैंक की टीम ने जो जिम्मेदारी अविराम कॉलेज को सौंपी है, उसका अक्षरशः पालन किया जायेगा. इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, अफताब, पवन, शिव, रेणुका, ममता, संदीप, आरती समेत अन्य लोग मौजूद थे. शांति और सुरक्षा को लेकर दिये गये दिशा-निर्देश कैरो. दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड सभागार में बुधवार को एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा और डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य और प्रखंड के लोग उपस्थित थे. एसडीओ ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनायें. सभी पंडालों में वोलेंटियर बहाल करें और सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें. प्रतिमा विसर्जन के समय तालाब और नदी की गहराई जांच लें और तैराकों की व्यवस्था करें. एसडीपीओ ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. अफवाहों पर ध्यान न दें और गलत चीज फॉरवर्ड करने से बचें. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग मार्ग बनायें तथा अग्निशामक गाड़ी के लिए पर्याप्त ऊंचाई वाला तोरणद्वार रखें. बैठक में कई अन्य दिशा-निर्देश भी दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola