अपराधियों ने खाद बीज दुकान के कलेक्शन कर्मी को मारी गोली, रेफर

प्रतिनिधि, पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ामा वासुदेवपुर के बीच बुधवार की शाम अपराधियों ने नगर पंचायत आलमनगर मुख्य बाजार के महावीर ट्रेडर्स कर्मी मो शालहीन उर्फ काजी (55) को गोली
प्रतिनिधि, पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ामा वासुदेवपुर के बीच बुधवार की शाम अपराधियों ने नगर पंचायत आलमनगर मुख्य बाजार के महावीर ट्रेडर्स कर्मी मो शालहीन उर्फ काजी (55) को गोली मारकर दो लाख रुपया लूट लिया. इस बाबत पीड़ित आलमनगर वार्ड 10 निवासी मो शालहीन उर्फ काजी ने बताया कि चौसा बाजार आलमनगर आ रहे थे. इसी दौरान वासुदेवपुर के पास पहले से घात लगाये तीन अपराधियों ने लूटपाट करने लगा, जिसे देखते ही भगाने का प्रयास किया. जिस पर अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे मैं वहीं पर गिर गया. इसके बाद अपराधियों ने मारपीट की. कलेक्शन का पैसा लूट लिया. स्थानीय लोगों ने जख्मी मो काजी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










