दुर्गा पूजा के मद्देनजर गोड्डा पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

Updated at : 24 Sep 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के मद्देनजर गोड्डा पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर धारा 107 के तहत चेतावनी जारी

विज्ञापन

दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए गोड्डा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. शांति समिति की बैठकें लगातार चल रही हैं ताकि त्योहारों का माहौल शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना रहे. पुलिस ने उन असामाजिक तत्वों की पहचान करना शुरू कर दिया है, जिन पर संदेह है कि वे पूजा के दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं या माहौल खराब कर सकते हैं. इनमें वे लोग शामिल हैं जिन पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं या जिनका त्योहारों के दौरान उपद्रव फैलाने का इतिहास रहा है. एसपी के निर्देशानुसार, गोड्डा नगर थाना में 60 और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 20 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर धारा 107 के तहत नोटिस जारी किया गया है. इन लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी गयी है कि यदि वे इस बार भी किसी प्रकार की गड़बड़ी में शामिल पाये गये तो उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola