Giridih News :आम बागवानी स्वीकृत कर राशि निकासी का आरोप
Updated at : 24 Sep 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड की फुलजोरी की पंसस तहीरन खातून ने बीडीओ निसात अंजुम को आवेदन देकर पंचायत में गलत ढंग से बिरसा हरित ग्राम योजना (आम बागवानी) स्वीकृत कर राशि की निकासी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
तहीरन खातून ने आवेदन की प्रतिलिपि डीडीसी व मनरेगा लोकपाल को भी दी गयी है. आवेदन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में 228 एकड़ जमीन पर आम बागवानी स्वीकृत की गयी है. जेई द्वारा लाभुकों से मनमाने तरीके से बागवानी योजना के नाम पर बिना कार्य की राशि वसूली जा रही है. उन्होंने बीडीओ से फुलजोरी पंचायत के विभिन्न गांवों में संचालित आम बागवानी योजना की जांच कराने की मांग की है. बीडीओ ने कहा कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




