अधिवक्ता भवन से दो सीलिंग फैन की चोरी

Edited by KUMAR RAVINDRA
Updated:
विज्ञापन

जगदीशपुर. अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में लगे दो सेलिंग फैन (पंखे) की चोरी कर ली गयी है. जब अधिवक्ता सोमवार सुबह अधिवक्ता भवन पहुंचे, तो देखा की

विज्ञापन

जगदीशपुर. अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में लगे दो सेलिंग फैन (पंखे) की चोरी कर ली गयी है. जब अधिवक्ता सोमवार सुबह अधिवक्ता भवन पहुंचे, तो देखा की लगाये गये दोनों सीलिंग फैन की चोरी हो गयी है. अधिवक्ताओं द्वारा घटित घटना को लेकर जगदीशपुर एसडीएम को एक पत्र सौंपा गया और कहा गया है कि इससे पहले भी अधिवक्ता भवन से सेलिंग फैन की चोरी हुई थी. वहीं अधिवक्ता संघ के प्रवक्ता विनोद वर्मा ने बताया कि जब सोमवार को अधिवक्ता भवन पहुंचे, तो देखा की सेलिंग फैन की चोरी हो गयी है. अधिवक्ता संघ के द्वारा जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन भी दिया गया है. उन्होंने बताया कि अनुमंडल परिसर में कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, परंतु चोर बिना खौफ के परिसर में प्रवेश कर अधिवक्ता भवन का गेट का लॉक चाबी को तोड़कर सेलिंग फैन चुरा कर ले जाते हैं, जो एक गंभीर विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR RAVINDRA

लेखक के बारे में

By KUMAR RAVINDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola