तीन अलग-अलग स्थानों पर हादसे, तीन जख्मी

भपटियाही थाना क्षेत्र मे मंगलवार की शाम अलग-अलग जगहों पर सड़क दुघर्टना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये
सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र मे मंगलवार की शाम अलग-अलग जगहों पर सड़क दुघर्टना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना एनएच 327 ए पर चांदपीपर बीआरसी के समीप बाइक चालक और साइकिल सवार के आमने-सामने टक्कर लगने से साइकिल सवार और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉ एस के सत्या ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. दुर्घटना में जख्मी बुजुर्ग साइकिल सवार की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के जरौली वार्ड तीन निवासी 60 वर्षीय मो मुस्तकीम तथा बाइक सवार ललितग्राम थाना क्षेत्र के कलिकापुर निवासी सरयुग मुखिया के 30 वर्षीय पुत्र शिव कुमार मुखिया के रूप में हुई. जबकी दूसरी घटना एनएच 27 पर झाझा गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से दरभंगा जिले के धुमसेन निवासी मो शमीम 52 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ एस के सत्या ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मो शमीम दरभंगा से सुपौल जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया. जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर भपटियाही थाना पुलिस ने दोनों घटना की जानकारी लेकर जांच में जुट गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




