दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा जनकल्याण मोर्चा ने की 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा में गांधी मैदान से शहीद स्तंभ तक निकाला शांतिपूर्ण रैली

विज्ञापन

दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा जनकल्याण मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को गांधी मैदान से पुराने समाहरणालय होते हुए शहीद स्तंभ परिसर तक प्रदर्शन किया गया. इस रैली का नेतृत्व मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बालदेव राय ने किया. प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा. मोर्चा ने दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक पेंशन राशि को मासिक 5000 रुपए करने, विधायक निधि से 5 प्रतिशत राशि इन कल्याण कार्यों में खर्च करने की मांग की है. साथ ही दिव्यांग छात्रों के लिए जिला स्तरीय आवासीय विद्यालय खोलने, दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान करने, दिव्यांगों को सीधी नियुक्ति देने और आवास हेतु भूमि आवंटित करने सहित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों में पांच प्रतिशत आरक्षण देने की भी मांग की गयी है. इसके अतिरिक्त झारखंड में दिव्यांग जनों के लिए राज्य निशक्त आयोग गठित करने की भी अपेक्षा जतायी गयी.

पेंशन नहीं बढ़ी तो आंदोलन जारी रहेगा : बालदेव

केंद्रीय अध्यक्ष बालदेव राय ने कहा कि जब तक सरकार दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन को सम्मानजनक स्तर तक नहीं बढ़ाएगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उनका संघर्ष पंचायत से विधानसभा तक गूंजता रहेगा. इस अवसर पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश साह, एमडी कालू, राजीव साह, जयप्रकाश भगत, सुलेमान अंसारी, शहीद अंसारी, तोहिद अंसारी, श्रवण कुमार, किरानी पंडित, त्रिभुवन राय, नीलम देवी, मंजू देवी, मीना देवी, चींता देवी, सावित्री देवी, मीका देवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola