पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल
Published by : BALRAM Updated At : 31 Aug 2025 8:50 PM
पिकअप व बाइक मेंं आमने-सामने की टक्कर एक गंभीर सड़क हादसा है
मधुपुर. देवघर- मधुपुर मुख्य पथ पर गड़िया स्थित प्रखंड कार्यालय के निकट रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक नरेश हांसदा पाथरोल थाना क्षेत्र के घोबना गांव का रहने वाला है. इस संबंध में बताया जाता है कि नरेश अपनी पल्सर बाइक (जेएच 10एस- 9634) से देवघर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन की चपेट में आ गया. आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में भर्ती कराया. पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुटी है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है. हाइलार्ट्स : देवघर- मधुपुर मुख्य पथ पर गड़िया स्थित ब्लॉक के पास हुई सड़क दुर्घटना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










