350 लोगों ने दी सहमति, कहा-ट्रैफिक नियम मानेंगे

Edited by KUMAR GAURAV
Updated:
विज्ञापन

<P>डी-32</P><H2>टैग-सड़क सुरक्षा माह </H2><P>जोखिम को कम करने के लिए अमानक हेलमेट बेचनेवाले धरे जायेंगे</P>डीटीओ में अफसरों, कर्मियों और वाहनमालिकों ने ली शपथ<P>स्कूल, कॉलेज में स्लोगन, पेंटिंग आदि की स्पर्धा का

विज्ञापन

डी-32

टैग-सड़क सुरक्षा माह

जोखिम को कम करने के लिए अमानक हेलमेट बेचनेवाले धरे जायेंगे

डीटीओ में अफसरों, कर्मियों और वाहनमालिकों ने ली शपथ

स्कूल, कॉलेज में स्लोगन, पेंटिंग आदि की स्पर्धा का होगा आयोजन वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

डीटीओ में एडीटीओ राजू कुमार व कुमार विवेक के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मियों व आनेवाले वाहन मालिकों को सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी. उनसे यातायात नियम का पालन करने के संबंध में शपथपत्र भरवाया गया. पहले दिन करीब साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने शपथपत्र भरा. जिसमें नियम का पालन करने, बिना हेलमेट बाइक, बिना सीट बेल्ट गाड़ी नहीं चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने आदि की शपथ ली गयी. एमवीआइ राकेश रंजन, पार्थ सारथी, अरविंद व रंजन गुप्ता, इआइ अरुण, सुनील, लिपिक सतेंद्र सिंह, दिवाकर, मुन्ना यादव, प्रोग्रामर सुधांशु दूबे सहित कर्मी, ऑपरेटर व बड़ी संख्या में वाहन मालिक मौजूद रहे.

सड़क सुरक्षा माह के तहत 31 जनवरी तक जन जागरूकता कार्यक्रम होंगे. रूपरेखा तैयार करने के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट दुकानों की जांच होगी, ताकि वाहन मालिक को क्वालिटी वाला हेलमेट मिले जिससे दुर्घटना में कम से कम जोखिम हो. जन जागरूकता रथ, पंपलेट वितरण, रोको टोको अभियान, चालक का प्रशिक्षण, पेंटिंग, स्लोगन, सीट बेल्ट व हेलमेट जांच, वॉल पेंटिंग, फिटनेस कैंप, तत्काल इलाज का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच आदि का कार्यक्रम कराया जायेगा. इसके तहत एडीटीओ, एमवीआइ, इआइ, इएसआइ को तिथिवार जिम्मेवारी तय की गयी है.

अभियान में सभी विभाग की होगी सहभागिता

सुरक्षा माह में जो अभियान चलाये जायेंगे, उसमें जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पथ निर्माण, नगर निकाय, स्कूल, कॉलेज, वाहन विक्रेता आदि सभी शामिल होंगे. संयुक्त रूप से यह अभियान चलेगा व उसकी वीडियो व फोटोग्राफी करायी जायेगी. चौक-चौराहों, एनएच से लेकर स्कूल कॉलेज सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR GAURAV

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola