ePaper

बोलेरो से 240 लीटर शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated at : 31 Jul 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो से 240 लीटर शराब जब्त, दो गिरफ्तार

यूपी से बिहार लायी जा रही थी शराब की खेप

विज्ञापन

यूपी से बिहार लायी जा रही थी शराब की खेप दुर्गावती. स्थानीय पुलिस व उत्पाद पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मंगलवार की देर रात बोलेरो सवार दो धंधेबाजों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो से भारी मात्रा में शराब की खेप यूपी से नौबतपुर के रास्ते एनएच टू से बिहार लायी जा रही है. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार की टीम में शामिल एसआइ रामजीवन कुमार व मद्यनिषेध प्रभारी विनय कुमार रात्रि के लगभग 2:00 बजे मरहिया बाजार के निकट पहुंचे और यूपी की तरफ से आ रही बोलेरो को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही बोलेरो की रफ्तार बढ़ा कर चालक भागने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने वाहन को घेरकर पकड़ लिया. पुलिस ने वाहन सवार दोनों तस्करों को कब्जे में लेकर वाहन की तलाशी लेनी शुरू कर दी गयी. इस क्रम में वाहन की छतरी के ऊपर केविन वाले भाग व पिछली सीट के नीचे बनाये गये तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. इसके बाद शराब लदी बोलेरो के साथ दोनों तस्करों को कब्जे में कर थाना लाया गया. कुल 1368 बोतल शराब पायी गयी, जिसकी मात्रा लीटर में 246.240 लीटर आंकी गयी. इस संबंध में पूछे जाने पर एंटी लिकर प्रभारी एसआइ विनय कुमार ने बताया कि बोलेरो के गुप्त तहखाने से 246.240 लीटर शराब बरामद हुई है. तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन समेत शराब को जब्त कर लिया गया है. तस्करों की पहचान पटना जिला अंमर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर बरियारपुर वार्ड नौ निवासी विनोद दास के पुत्र रोशन कुमार तथा बौद्ध मिस्त्री के पुत्र वाहन चालक मुकेश प्रसाद के रूप में हुई है. इस मामले में पकड़े गये शराब तस्कर व वाहन चालक से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola