25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand Weather Update: सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. अब झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. आज राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

लाइव अपडेट

झारखंड में किस जिले में कितना रहा तापमान

  • बोकारो में 40.1 डिग्री सेल्सियस

  • चतरा में 38.9 डिग्री सेल्सियस

  • देवघर में 42.0 डिग्री सेल्सियस

  • गढ़वा में 41.2 डिग्री सेल्सियस

  • गिरिडीह में 40.3 डिग्री सेल्सियस

  • गोड्डा में 43.3 डिग्री सेल्सियस

  • गुमला में 39.1 डिग्री सेल्सियस

  • हजारीबाग में 38.1 डिग्री सेल्सियस

  • खूंटी में 38.9 डिग्री सेल्सियस

  • लातेहार में 39.0 डिग्री सेल्सियस

  • लोहरदगा में 36.8 डिग्री सेल्सियस

  • पाकुड़ में 41.5 डिग्री सेल्सियस

  • रामगढ़ में 39.6 डिग्री सेल्सियस

  • साहिबगंज में 40.8 डिग्री सेल्सियस

  • सिमडेगा में 39.8 डिग्री सेल्सियस

  • पश्चिमी सिंहभूम में 37.8 डिग्री सेल्सियस

  • डालटेनगंज में 42.2 डिग्री सेल्सियस

  • जमशेदपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस

  • रांची में 38.2 डिग्री सेल्सियस

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है, जिसके साथ ही उच्चतम पारा 38.2 डिग्री हो गया है. न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 23.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है.

डालटेनगंज का पारा 42 डिग्री के पार

पलामू जिला के डालटेनगंज का पारा 42 डिग्री सेंटीग्रेड के पार चला गया है. सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से1.5 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि, यहां का न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.2 डिग्री हो गया है.

जमशेदपुर का पारा 41.4 डिग्री

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में भी लोगों को गर्मी सताने लगी है. जमशेदपुर का अधिकतम पारा 41.4 डिग्री हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. इस अवधि में न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड के सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला जिले में अगले एक से तीन घंटे के भीतर मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका है. मौसम केंद्र रांची की ओर से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कहा गया है कि मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

गढ़वा और पलामू में गर्जन के साथ बारिश की संभावना, वज्रपात की आशंका

झारखंड में मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक गढ़वा और पलामू जिले के कुछ भागों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. जिले के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी देखी जा सकती है. इस मौसम को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया है.

Jharkhand Weather Update: सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट
Jharkhand weather update: सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट 1

साइक्लोन मोचा के कारण अन्य राज्यों में बारिश की चेतावनी, झारखंड का बढ़ रहा पारा

साइक्लोन मोचा को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है, वहीं झारखंड में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. मोचा के प्रभाव से बिल्कुल दूर झारखंड में लगातार तापामन बढ़ रहा है. सूर्य की बढ़ती तपिश से एक फिर लोग फिर परेशान हैं.

झारखंड के विभिन्न जिलों में आज कितना तापमान हुआ दर्ज

Jharkhand Weather Update: सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट
Jharkhand weather update: सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट 2

आज 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार होगा

  • गढ़वा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पलामू में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • चतरा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड

  • कोडरमा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • साहिबगंज में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गोड्डा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पाकुड़ में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • दुमका में 40 डिग्री सेंटीग्रेड

  • देवघर में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • जामताड़ा में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • धनबाद में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • बोकारो में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गिरिडीह में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • रामगढ़ में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • हजारीबाग में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • लातेहार में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • लोहरदगा में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गुमला में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • सरायकेला खरसावां में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पूर्वी सिंहभूम में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • पश्चिमी सिंहभूम में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • गुमला में 39 डिग्री सेंटीग्रेड

  • सिमडेगा में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

  • खूंटी में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

  • रांची में 38 डिग्री सेंटीग्रेड

झारखंड में फिर शुरू हुई सूर्य की तपिश, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड में एक बार फिर सूर्य की तपिश शुरू हो चुकी है. हालांकि, रविवार को कड़ी धूप से बीच-बीच में आ रही बादलों ने थोड़ी राहत दी. राज्य के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री पार हो चुका है. मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. अभी तापमान में और बढ़ोतरी भी हो सकती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें