Live Updates

Jharkhand Weather Update: सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. अब झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. आज राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

साइक्लोन मोचा के कारण अन्य राज्यों में बारिश की चेतावनी, झारखंड का बढ़ रहा पारा

साइक्लोन मोचा को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है, वहीं झारखंड में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. मोचा के प्रभाव से बिल्कुल दूर झारखंड में लगातार तापामन बढ़ रहा है. सूर्य की बढ़ती तपिश से एक फिर लोग फिर परेशान हैं.

झारखंड में किस जिले में कितना रहा तापमान

बोकारो में 40.1 डिग्री सेल्सियस

चतरा में 38.9 डिग्री सेल्सियस

देवघर में 42.0 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा में 41.2 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह में 40.3 डिग्री सेल्सियस

गोड्डा में 43.3 डिग्री सेल्सियस

गुमला में 39.1 डिग्री सेल्सियस

हजारीबाग में 38.1 डिग्री सेल्सियस

खूंटी में 38.9 डिग्री सेल्सियस

लातेहार में 39.0 डिग्री सेल्सियस

लोहरदगा में 36.8 डिग्री सेल्सियस

पाकुड़ में 41.5 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ में 39.6 डिग्री सेल्सियस

साहिबगंज में 40.8 डिग्री सेल्सियस

सिमडेगा में 39.8 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम में 37.8 डिग्री सेल्सियस

डालटेनगंज में 42.2 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस

रांची में 38.2 डिग्री सेल्सियस

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है, जिसके साथ ही उच्चतम पारा 38.2 डिग्री हो गया है. न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 23.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है.

डालटेनगंज का पारा 42 डिग्री के पार

पलामू जिला के डालटेनगंज का पारा 42 डिग्री सेंटीग्रेड के पार चला गया है. सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से1.5 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि, यहां का न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.2 डिग्री हो गया है.

जमशेदपुर का पारा 41.4 डिग्री

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में भी लोगों को गर्मी सताने लगी है. जमशेदपुर का अधिकतम पारा 41.4 डिग्री हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. इस अवधि में न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड के सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला जिले में अगले एक से तीन घंटे के भीतर मेघ गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका है. मौसम केंद्र रांची की ओर से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कहा गया है कि मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola