राशन कार्ड धारकों को 3 हजार रुपये का पोंगल गिफ्ट, पुदुचेरी सरकार ने किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों को 3 हजार रुपये का पोंगल गिफ्ट, पुदुचेरी सरकार ने किया ऐलान

Ration Card: मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर राशन कार्ड धारकों को 3000 रुपये का उपहार देने का फैसला पुदुचेरी सरकार ने किया है. सरकार के इस फैसले से केंद्र शासित प्रदेश के 3.47 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Ration Card: पुदुचेरी सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी PDS के तहत पोंगल उपहार के रूप में 3000 रुपये दिए जाएंगे. जिसका लाभ 3.47 लाख परिवारों को मिलेगा. एलजी के कैलाशनाथन ने 3000 रुपये के पोंगल उपहार के भुगतान को मंजूरी दे दी है.

डीबीटी सिस्टम से ट्रांसफर किए जाएंगे पैसे

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग को निर्देश दिया है कि यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जाए.

राशन कार्ड धारकों को 750 रुपये का पोंगल पैकेट भी दिया जाएगा

3000 रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ पीडीएस कार्डधारकों को राशन दुकानों के माध्यम से 750 रुपये के मुफ्त पोंगल सामग्री पैकेट भी दिए जाएंगे.

किट में क्या होगा?

प्रत्येक किट में 4 किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम नाटु शक्कर, एक किलोग्राम मूंग दाल, एक लीटर सूरजमुखी तेल और 300 ग्राम घी शामिल है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola