ePaper
Live Updates

Bihar Corona LIVE: कोरोना मामले में देशभर में 19 वें नंबर पर बिहार, बढ़ते आकड़ों ने बढ़ाई चिंता, देखें अपडेट

Updated at : 13 Apr 2023 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Corona LIVE: कोरोना मामले में देशभर में 19 वें नंबर पर बिहार, बढ़ते आकड़ों ने बढ़ाई चिंता, देखें अपडेट

Bihar Corona Live: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:02 PM. 13 Apr 235:02 PM. 13 Apr

कोरोना मामले में देशभर में 19 वें नंबर पर बिहार, बढ़ते आकड़ों ने बढ़ाई चिंता, देखें अपडेट

कोरोना मामले में देशभर में 19 वें नंबर पर बिहार पहुंच गया है. बढ़ते आकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है.

5:02 PM. 13 Apr 235:02 PM. 13 Apr

बिहार में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, नया वेरिएंट एक साथ 19 लोगों को करता संक्रमित

बिहार में कोरोना ने चिंता को बढ़ाया है. नया वेरिएंट एक्सबीबी 1.6 एक साथ 19 लोगों को करता संक्रमित करता है.

5:02 PM. 13 Apr 235:02 PM. 13 Apr

कोरोना को लेकर विभाग अलर्ट, लक्षण दिखते ही जांच कराने की अपील, जानें अपडेट

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. लक्षण दिखते ही जांच कराने की अपील की गई है. वैक्सीन लेने के बाद भी सावधान रहने की जरुरत है.

5:02 PM. 13 Apr 235:02 PM. 13 Apr

बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 236, अकेले पटना में आकड़ा 100 के पार

बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 236 पहुंच गया है. अकेले पटना में आकड़ा 100 के पार हो चुका है.

5:02 PM. 13 Apr 235:02 PM. 13 Apr

कोरोना के बीते 24 घंटे में भागलपुर में 5, तो दरभंगा में दो मरीज मिले, देखें अपडेट

कोरोना के बीते 24 घंटे में भागलपुर में 5, खगड़िया में पांच, दरभंगा में दो, मुंगेर में चार, पूर्वी चंपारण में दो, पूर्णिया और नालंदा में एक-एक मरीज मिले है.

5:02 PM. 13 Apr 235:02 PM. 13 Apr

बिहार में कोरोना के प्रकोप में बढ़ोतरी, राजधानी पटना में सबसे अधिक एक्टिव केस

बिहार में कोरोना के प्रकोप में बढ़ोतरी हो रही है. बता दें कि राजधानी पटना में सबसे अधिक एक्टिव केस है.

5:02 PM. 13 Apr 235:02 PM. 13 Apr

कोरोना के संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, बिहार में 24 घंटे में मिले 57 नए मरीज

कोरोना के संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है. बिहार में 24 घंटे में 57 नए मरीज मिले है.

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE: ट्रेन से उतरे टीटीई में कोरोना

Bihar Coronavirus LIVE: बुधवार को कोरोना के दो मरीज मुजफ्फरपुर में मिले. जिले में अब कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई से आने वाली एक ट्रेन से उतरे एक टीटीई को भी कोरोना जांच में संक्रमित पाया गया. बुधवार को कुल 1100 लोगों की जांच की गयी थी. वहीं पॉजिटिव मिलने वाला दूसरा युवक दिल्ली से अपने घर लौटा था.

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE: भागलपुर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को हुए कोरोना जांच में कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें से सीएचसी बिहपुर के डॉक्टर व ब्लॉक हेल्थ मैनेजर व एक निजी बैंक के मैनेजर शामिल हैं, इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 पर पहुंच गयी, इनमें से संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, इसके साथ ही अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हो गयी है.

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE: पटना में इन इलाकों में मिले कोरोना मरीज

Bihar Coronavirus LIVE: पटना में नए संक्रमित पाये जाने वाले लोग कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, शास्त्रीनगर, बुद्धा कॉलोनी, मीठापुर, गोलारोड, राजीव नगर व फुलवारीशरीफ के रहने वाले है

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

पटना के एनएमसीएच में एक डॉक्टर समेत तीन संक्रमित 

Bihar Coronavirus LIVE: पटना के एनएमसीएच में कोविड की जांच में एक डॉक्टर समेत तीन संक्रमित पाये गये हैं. अस्पताल के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल व वैशाली से आये 325 सैंपओं की आरटीपीसीआर जांच हुई, जिसमें तीन संक्रमित मिले हैं. इनमें एक डॉक्टर हैं.

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE: सभी जिलों के टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

Bihar Coronavirus LIVE:  राज्य स्वास्थ्य समिति ने कोरोना मरीजों की जांच व इलाज के लिए सभी जिलों के टॉल फ्री मेडिकल हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं. इन नंबरों पर मरीज 24 घंटे नजदीक के अस्पताल की जानकारी, चिकित्सीय परामर्श, उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परामर्श देने की सुविधा उपलब्ध है.

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE:  पटना जिले में 111 मरीज सक्रिय

Bihar Coronavirus LIVE:  पटना जिले में 111 मरीज सक्रिय हो गये हैं. 24 घंटे में कुल 3987 लोगों की जांच हुई है. सबसे अधिक 92 लोगों की जांच पीएमसीएच में हुई है. 40 प्रतिशत आरटीपीसीआर व 60 प्रतिशत एंटीजन किट से जांच की गयी ह

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE: मुजफ्फरपुर में कोरोना के दो नए मरीज

मुजफ्फरपुर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. एक युवक जो दिल्ली से आया है उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जबकि एक रेलकर्मी में कोरोना संक्रमण पाया गया है. अब जिले में कोरोना के कुल 10 मरीज हो गए हैं.

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE: पटना में 32 कोरोना मरीज

Bihar Coronavirus LIVE: पटना में कोरोना संक्रमण बेहत तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिले में बुधवार को एक डॉक्टर समेत 32 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये. इनमें तीन मरीज पीएमसीएच व आइजीआइसी अस्पताल में मिले हैं. वहीं, छह मरीज ठीक हो गये जिन्हें डिस्चार्ज किया गया.

11:01 AM. 13 Apr 2311:01 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE: पटना एम्स में बढ़ाया गया आइसीयू बेड

Bihar Coronavirus LIVE: पटना एम्स अस्पताल में अत्यंत गंभीर मरीजों की भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने आइसीयू बेड बढ़ाया है. जिससे अब यहां गंभीर मरीजों को बेड उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी. बता दें कि पिछले कुछ महीनों में एम्स में आइसीयू बेड लगातार बढ़ाने का काम किया है. एम्स में पहले वेंटीलेटर आइसीयू 80 बेड का था उसके बाद उसे बढ़ाकर 120 बेड किया गया. बुधवार को 135 बेड का आइसीयू बेड उपलब्ध हो गया.

6:40 AM. 13 Apr 236:40 AM. 13 Apr

Bihar Coronavirus LIVE: बिहार में कोरोना के 57 नये संक्रमित

बिहार के आठ जिलों में कोरोना के कुल 57 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 236 पहुंच गयी है. पटना के अलावा भागलपुर जिले में नौ, खगड़िया जिले में पांच, मुंगेर जिले में चार, दरभंगा जिले में दो संक्रमित पाये गये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola