जानिए लजीज मालपुआ बनाने की विधि

Updated at : 25 Mar 2016 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
जानिए लजीज मालपुआ बनाने की विधि

सामग्री (4-5 लोगों के लिए) – 1 लीटर दूध – आधा टुकड़ा दालचीनी – आधा चम्मच सौंफ – 10-12 बादाम – 10-12 काजू – 10-12 पिस्ता – छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर – एक तिहाई चम्मच खसखस – 1 चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ी – 4-5 इलाइची का पाउडर – एक कप चीनी. बनाने की […]

विज्ञापन

सामग्री (4-5 लोगों के लिए)

– 1 लीटर दूध – आधा टुकड़ा दालचीनी – आधा चम्मच सौंफ – 10-12 बादाम – 10-12 काजू – 10-12 पिस्ता – छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर – एक तिहाई चम्मच खसखस – 1 चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ी – 4-5 इलाइची का पाउडर – एक कप चीनी.

बनाने की विधि

पहले दूध को किसी भारी बरतन में उबालें, जब दूध गाढ़ा (आधे से कम) हो जाये तो गैस बंद कर दूध को ठंडा होने दें. चीनी और 2 कप पानी मिला के गैस पर चढ़ा दें. जब एक तार की चाशनी बन जाये तो गैस बंद कर के केसर मिला दें. अब ठन्डे दूध में मैदा, इलाइची पाउडर और 2 चम्मच चीनी मिला के गाढ़ा बना लें.

अब एक सपाट नॉन स्टिक तवा या पैन गरम करे उसमे घी डालें और एक बड़ा चम्मच भर के बटर डालें. धीमी आंच पर पकने दें. जब पुए के किनारे सुनहरे होने लगें, तो उसे पलट के दूसरी तरफ से भी सेक लें. दोनों तरफ से सिकने के बाद उसे चाशनी में डाल दें. कुछ देर चाशनी में पड़ा रहने दें. फिर निकाल कर पिस्ता और बादाम से सजा कर मेहमानों को परोसें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola