अब लीजिए ‘मसालेदार’ चॉकलेट का मज़ा...

Updated at : 04 Feb 2016 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
अब लीजिए ‘मसालेदार’ चॉकलेट का मज़ा...

चॉकलेट खाने वाले अक्सर कुछ नया खोजने में लगे रहते हैं. हर बार नया फ़्लेवर ढूढ़ निकालना उनके लिए किसी महत्वपूर्ण खोज से कम नहीं. जरा सोचिए कि अगर आप अपनी पसंदीदा चॉकलेट को मसाले वाली, करारी चॉकलेट के रूप में खाएं तो? जी हां, अब ऐसी भी चॉकलेट मिल रही है जिसमें मिर्च, इलायची […]

विज्ञापन

चॉकलेट खाने वाले अक्सर कुछ नया खोजने में लगे रहते हैं. हर बार नया फ़्लेवर ढूढ़ निकालना उनके लिए किसी महत्वपूर्ण खोज से कम नहीं. जरा सोचिए कि अगर आप अपनी पसंदीदा चॉकलेट को मसाले वाली, करारी चॉकलेट के रूप में खाएं तो? जी हां, अब ऐसी भी चॉकलेट मिल रही है जिसमें मिर्च, इलायची या दालचीनी का स्वाद होगा.

भारतीय मसाला बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. ए जयतिलक ने बताया कि आज कल लोग तरह तरह के मसालों वाले उत्पाद उपयोग कर रहे हैं, जैसे मसालों वाली चॉकलेट, मसाले वाली चाय और तो और कॉस्मेटिक्स भी जैसे मसाले वाली क्रीम, शैम्पू, फेस वॉश आदि.

मसाला बोर्ड ने इसके लिए फ्लैवरिट नामक एक पहल की है जिसमें खानपान के शौकीनों के लिए मसाले वाली चॉकलेट और सौंदर्य के प्रति सजग रहने वालों के लिए मसाले वाले कॉस्मेटिक्स की रेंज पेश की गई है. इस पहल में चॉकलेट को इलायची, मिर्च, जीरा, दालचीनी, लौंग और जायफल के छह दुर्लभ स्वादों में पेश किया गया है.

जयतिलक ने बताया कि मिर्च के स्वाद वाली चॉकलेट को लोगों ने बहुत पसंद किया और जब इसे विदेशों में प्रदर्शित किया गया तो जायके के दीवानों का सवाल था, यह कैसे तैयार किया गया.’

उन्होंने बताया कि सौंदर्य प्रसाधनों में तुलसी, हल्दी, केसर आदि के साथ मसाला क्रीम, लौंग, इलायची, काली मिर्च, दालचीनी, कॉफी के हरे बीजों और वनीला के साथ साबुन और फेसवाश तैयार किए गए.

प्रयोग अभी जारी हैं. हल्दी की डाई वाले कुर्ते और चादरों और अन्य कपड़ों के लिए भी परीक्षण किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola