ePaper

फैशन एंड ट्रेंड: सर्दियों में यूं कैरी करें टर्टल नेक

Updated at : 05 Jan 2020 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
फैशन एंड ट्रेंड: सर्दियों में यूं कैरी करें टर्टल नेक

हाल ही में कैटरीना कैफ ने एक फेमस बॉलीवुड मैगजीन के लिए कराये गये फोटो शूट में टर्टल नेक वुलन पहना था. इस लुक में कैटरीना विंटर में भी सुपर हॉट दिख रही हैं. इसके बाद उनके फैंस और यंग गर्ल्स के बीच टर्टल नेक पहनने का क्रेज छा गया है. तो अगर आप भी […]

विज्ञापन

हाल ही में कैटरीना कैफ ने एक फेमस बॉलीवुड मैगजीन के लिए कराये गये फोटो शूट में टर्टल नेक वुलन पहना था. इस लुक में कैटरीना विंटर में भी सुपर हॉट दिख रही हैं. इसके बाद उनके फैंस और यंग गर्ल्स के बीच टर्टल नेक पहनने का क्रेज छा गया है. तो अगर आप भी अपने वुलन कलेक्शन में टर्टल नेक स्वेटर और विंटर वियर शामिल करने जा रही हैं, तो यहां जानिए इस पैटर्न में हॉट दिखने का तरीका.

-लॉन्ग स्कर्ट या वनपीस ड्रेस को टर्टलनेक स्वेटर के साथ टीम-अप किया जा सकता है. विंटरवेअर के लिहाज से यह लुक एकदम परफेक्ट रहेगा.

-अगर आप विंटर के ट्रेंडी फैशन को ध्यान में रखते हुए अपने ड्रेस का चुनाव करना चाहती हैं, तो कॉन्ट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन को प्रेफरेंस दें. अगर आपने लाइट कलर का स्वेटर कैरी किया है, तो कैप और मफलर डार्क कलर में कैरी कर सकती हैं.

-आप चाहें, तो हल्की सर्दी में प्लीट स्कर्ट के ऊपर टर्टलनेक टॉप को डेनिम जैकेट के साथ टीम-अप करके भी पहन सकती हैं. इससे आपका लुक हॉट एंड फैशनेबल दिखेगा.

-लेदर या शिमरी जैकेट के साथ भी टर्टल नेक स्वेटर को टीम अप करके पहनें और इसके साथ नेचुरल मेकअप कैरी करें. इस लुक को अगर आप डे पार्टी के दौरान कैरी करें. इससे आप सिंपल, कूल और ब्यूटीफुल दिखेंगी.

-अगर आप टॉप प्रोफेशनल लुक पाना चाहती हैं या फिर सिंपल सोवर विंटर स्टाइल कैरी करना चाहती हैं, तो टर्टल नेक स्वेटर को लॉन्ग स्कर्ट, ट्राउजर्स या फिर पलाजो के साथ कैरी कर सकती हैं. विंटर में किसी फंक्शन, ऑफिस मीटिंग या ऑफिस पार्टी के लिए यह लुक परफेक्ट है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola