टायफॉयड से हो सकता है डीएनए प्रभावित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

अगर पहले कभी टायफॉयड हुआ है, तो इससे आपके डीएनए पर भी असर पड़ सकता है. जर्नल ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कैसे टायफॉयड के बैक्टीरिया से निकलने वाला टॉक्सिन प्रभावित सेल की रिपेयरिंग सिस्टम को खराब कर देता है. आगे चल कर यह सेल खतरनाक बीमारियों […]
विज्ञापन
अगर पहले कभी टायफॉयड हुआ है, तो इससे आपके डीएनए पर भी असर पड़ सकता है. जर्नल ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कैसे टायफॉयड के बैक्टीरिया से निकलने वाला टॉक्सिन प्रभावित सेल की रिपेयरिंग सिस्टम को खराब कर देता है. आगे चल कर यह सेल खतरनाक बीमारियों से लड़ने की क्षमता खो देती है.
स्टडी के मुताबिक हमारी सेल के पास डीएनए रिपेयर करने की जबरदस्त क्षमता होती है, जबकि टायफॉइड से निकलने वाला जहरीला पदार्थ इसी डीएनए रिपेयर मशीन को प्रभावित कर देता है. इससे सेल्युलर एजिंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे उनमें इन्फेक्शंस से खतरे बढ़ जाते हैं. 2018 की डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट की मानें तो टायफॉयड के बुखार से हर साल 168,000 लोगों की मौत होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




