ePaper

Health News : कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मददगार हो सकता है अखरोट

Updated at : 29 Mar 2019 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Health News : कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मददगार हो सकता है अखरोट

वाशिंगटन: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाने वाला अखरोट स्तन कैंसर को को बढ़ने से रोकने और इससे उबरने में भी मददगार साबित हो सकता है. ‘न्यूट्रिशन रिसर्च’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है. अध्ययन में पाया गया कि अगर किसी में स्तन कैंसर की पुष्टि है तो करीब दो […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाने वाला अखरोट स्तन कैंसर को को बढ़ने से रोकने और इससे उबरने में भी मददगार साबित हो सकता है. ‘न्यूट्रिशन रिसर्च’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है.

अध्ययन में पाया गया कि अगर किसी में स्तन कैंसर की पुष्टि है तो करीब दो सप्ताह तक हर दिन दो औंस अखरोट खाने से उसके जीन व्यवहार में उल्लेखनीय बदलाव आ सकता है.

अमेरिका में मार्शल विश्वविद्यालय से डब्ल्यू एलेन हार्डमैन ने बताया कि चुहिया परकिये गए प्रयोग में पाया गया कि अखरोट के सेवन ने स्तन कैंसर के बढ़ने की गति धीमी हुई और इसका खतरा भी कम हुआ.

हार्डमैन ने कहा, इस शोध के आधार पर हमारी टीम ने अनुमान लगाया कि अगर किसी महिला में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है, तो अखरोट के सेवन से उसके जीन व्यवहार में बदलाव आयेगा.

इस बदलाव से महिला में स्तन कैंसर फैलने की गति कम होगी और बीमारी से उबरने में मदद मिलेगी. पहले नैदानिक परीक्षण में स्तन कैंसर से पीड़ित कुछ महिलाओं को प्रतिदिन दो औंस अखरोट खिलाये गए और पाया गया कि अखरोट खाने से उनके जीन व्यवहार में काफी बदलाव हुआ.

हार्डमैन ने कहा, इन नतीजों से इस अवधारणा को बल मिलता है कि मनुष्यों में अखरोट का सेवन कैंसर बढ़ने की गति कम कर सकता है और मरीज को इस बीमारी से उबरने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola