ePaper

जानें कोकोनट तिरंगा बर्फी बनाने की विधि

Updated at : 16 Aug 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
जानें कोकोनट तिरंगा बर्फी बनाने की विधि

स्वतंत्रता दिवस का जश्न सिर्फ 15 अगस्‍त ही क्‍यों ? आप चाहें तो इसे हर रोज मना सकते हैं. तिरंगा केवल अपनी छत पर लहराने से ही नहीं मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, अपने किचन में भी तिरंगी बर्फी की रेसिपी बनाएं. बनाने की विधि एक पैन में घी गर्म करें. इसमें नारियल डाल कर […]

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस का जश्न सिर्फ 15 अगस्‍त ही क्‍यों ? आप चाहें तो इसे हर रोज मना सकते हैं. तिरंगा केवल अपनी छत पर लहराने से ही नहीं मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, अपने किचन में भी तिरंगी बर्फी की रेसिपी बनाएं.
बनाने की विधि
एक पैन में घी गर्म करें. इसमें नारियल डाल कर सुनहरा होने तक भूनें. खोया को अच्छी तरह भून लें. इसमें चीनी, इलायची पाउडर और दूध डाल कर चलाएं. जब खोया के ऊपर घी आने लगे, तो गैस ऑफ करके उसमें भूना हुआ नारियल डाल कर मिक्स करें. एक गहरी थाली में घी लगा कर इस मिश्रण को उसमें निकाल कर ठंडा करें.
ठंडा हो जाने पर उसे तीन बराबर हिस्सों में बांटें. एक हिस्से में ऑरेंज और दूसरे में हरा रंग मिला कर अच्छी तरह मिक्स करें. तीसरे हिस्से को ऐसे ही छोड दें. अब एक ट्रे में सबसे नीचे हरा, उसके बाद सफेद और ऊपर में नारंगी रंग की लेयर लगाएं. सेट हो जाने पर बर्फी को मनचाहे शेप में काट लें. बर्फी को बादाम स्लाइस से गार्निश करें. आपकी तिरंगी नारियल बर्फी तैयार है.
सामग्री
फ्रेश कोकोनट (कसा हुआ)500 ग्राम
चीनी100 ग्राम
खोया150 ग्राम
देसी घी100 ग्राम
मिल्क मेड2 कप
इलायची पाउडर1 टी-स्पून
बादाम50 ग्राम
ऑरेंज और ग्रीन कलर4-5 बूंदें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola